केदारनाथ में मोदी: प्रधानमंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का किया जिक्र, बोले- सदियों बाद अब वापस मिल रहा गौरव
Prime Minister Narendra Modi has reached Kedarnath on Friday. He reached the Dham at 7.55 am. He worshiped and worshiped Baba here. The Prime Minister also inaugurated the statue of Adi Shankaracharya in Kedarnath.
केदारनाथ में मोदी: प्रधानमंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का किया जिक्र, बोले- सदियों बाद अब वापस मिल रहा गौरव
- छिंदवाड़ा में भी जल्द स्थापित होगी आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति - राज्यसभा सांसद
छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे हैं। वह सुबह 7.55 बजे धाम में पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया।
केदारनाथ के पुजारी बागेश लिंग ने संपन्न कराई पूजा
शुक्रवार को केदारनाथ के पुजारी बागेश लिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा संपन्न करवाई। अब तक के पीएम के पांच दौरों मे पुजारी बागेश लिंग ने तीन बार पूजा करवाई है।
छिंदवाड़ा सहित पूरी दुनिया ने देखा अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन
पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन पूरी दुनिया ने देखा। भारत का प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा, आज हम इसकी कल्पना कर सकते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश में काशी का भी कायाकल्प हो रहा है। विश्वनाथ धाम का कार्य बहुत तेज गति से पूर्णता की तरफ आगे बढ़ रहा है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र किया। कहा सदियों बाद अब गौरव वापस मिल रहा है। अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है। कठिन समय-सीमाएं निर्धारित करता है, तो कुछ लोग कहते हैं कि - इतने कम समय में ये सब कैसे होगा! होगा भी या नहीं होगा! तब मैं कहता हूं कि समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है।
भारत की आध्यात्मिक समृद्धि और व्यापकता का अलौकिक दृश्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि शंकर का संस्कृत में अर्थ 'शं करोति सः शंकरः' यानी, जो कल्याण करे, वही शंकर है। इस व्याकरण को भी आचार्य शंकर ने प्रत्यक्ष प्रमाणित किया। उनका पूरा जीवन जितना असाधारण था, उतना ही वो जन-साधारण के कल्याण के लिए समर्पित थे। आदि शंकराचार्य का जीवन भारत और विश्व कल्याण के लिए था। आज आप श्री आदि शंकराचार्य जी की समाधि की पुन: स्थापना के साक्षी बन रहे हैं। यह भारत की आध्यात्मिक समृद्धि और व्यापकता का बह़त अलौकिक दृश्य है। कहा कि जात-पात के भेदभाव से हमारा कोई सरोकार नहीं है। एक समय था जब आध्यात्म को, धर्म को केवल रूढ़ियों से जोड़कर देखा जाने लगा था। लेकिन, भारतीय दर्शन तो मानव कल्याण की बात करता है, जीवन को पूर्णता के साथ समग्र तरीके में देखता है। आदि शंकराचार्य ने समाज को इस सत्य से परिचित कराने का काम किया है।

छिंदवाड़ा के पातालेश्वर धाम में भी नगर निगम के माध्यम से एलईडी स्क्रीन लगाकर बाबा केदारनाथ का पूरा प्रसारण एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुना एवं देखा गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सम्पतिया उइके पहुंची और अपने उद्द्बोधन में कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगातार हमारे भारत का गौरव बड़ा रहे है आज उन्होंने पुरे भारतवासियो की जनता को बाबा श्री केदारनाथ के साक्षात दर्शन करा दिए है और उनके द्वारा केदारनाथ धाम में करीब चार सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया वह भी भारत की तपो भूमि के लिए गौरव की बात है वही छिंदवाड़ा में सांसद सम्पतिया उइके ने नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के द्वारा आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति की स्थापना की मांग रखी गई जिस पर सांसद महोदया ने अपनी सांसद निधि से मदद करने की बात कही और प्रशासन से जल्द मूर्ति की स्थापना के बारे बात रखी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह, एसडीम अतुल सिंह, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, रमेश पोफली, शेषराव यादव, नत्थन शाह उइके, श्रीमती अनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, संतोष राय, अल्केश लम्बा, जिला आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, दिनेश मालवी, गुरुप्रसाद धुर्वे, बिट्टू मँडराह, अंकित सोलंकी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्तिथ रहे।
A no.of infrastructure works are planned for Uttarakhand incl road connectivity to Char Dhams & ropeway near Hemkund Sahib to facilitate devotees. This decade belongs to Uttarakhand. In next 10 years, the state will receive more tourists than it did in the last 100 years: PM Modi pic.twitter.com/4kS2WjvWTS
— ANI (@ANI) November 5, 2021



Comments (0)
Facebook Comments