मध्यप्रदेश में बनेगा देश का पहला साइबर तहसील, घर बैठे  चंद मिनटों में होंगे अब सारे काम

The country's first cyber tehsil will be made in Madhya Pradesh, now all the work will be done in a few minutes sitting at home

मध्यप्रदेश में बनेगा देश का पहला साइबर तहसील, घर बैठे  चंद मिनटों में होंगे अब सारे  काम
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

मध्यप्रदेश में बनेगा देश का पहला साइबर तहसील, घर बैठे  चंद मिनटों में होंगे अब सारे काम

  • कैबिनेट की बैठक में मिली  है आज मंजूरी

भोपाल। साइबर तहसील बनने से नामांतरण के लिए आवेदन कहीं से भी हो सकेगा। अगर जमीन अविवादित है यानी उसे लेकर कोई विवाद नहीं है तो यह प्रक्रिया आप अपने घर बैठे भी कर सकेंगे। ऑनलाइन ही वह अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा सकेगा। इससे नामांतरण की राह आसान होगी

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने साइबर तहसील बनाने को मंजूरी दे दी है। इससे नामांतरण की राह आसान होगी

मध्य प्रदेश में अब नामांतरण के लिए आवेदन कहीं से भी हो सकेगा। अगर जमीन अविवादित है यानी उसे लेकर कोई विवाद नहीं है तो यह प्रक्रिया आप अपने घर बैठे भी कर सकेंगे। ऑनलाइन ही वह अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा सकेगा। मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने इस संबंध में साइबर तहसील बनाने को मंजूरी दे दी है। इससे नामांतरण की राह आसान होगी। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सरकार ने तय किया कि 25 नवंबर को आगर में 550 मेगावाट, शाजापुर में 450 मेगावाट, नीमच में 500 मेगावाट के सोलर प्लांट का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही 25 नवंबर से राज्य में ऊर्जा साक्षरता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों और आम लोगों को जोड़कर बिजली बचाने से जुड़ी जानकारी के बारे में जागरुकता फैलाई जाएगी। 

Embed Link Shivraj singh Chauhan