संगठित गिरोह बनाकर, वाहन चोरी करने वाले चार आरोपी, दो मोटर सायकल सहित कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मे|
On 30.06.2025, applicant Vikash Baghel father Shri Bhavani Baghel age 28 years resident Ward No. 11, behind BSNL office, Vangaon Chowki Dharamtekdi Police Station Kundipura District Chhindwara came to the police station and filed a report that on 28.06.2025 at around 11.15 pm, his motorcycle TVS Sport No. MP 28 ML1970 was stolen by some unknown thief from near Patidar Rajwadi tea shop bus stand Chhindwara, which was searched nearby but could not be found, on the report, crime number 379/25 section 303(2) BNS was registered and investigation was taken up.
संगठित गिरोह बनाकर, वाहन चोरी करने वाले चार आरोपी, दो मोटर सायकल सहित कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मे
संक्षिप्त विवरण -
दिनांक 30.06.2025 को प्रार्थी विकाश बघेल पिता श्री भवानी बघेल उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11, बीएसएनएल आफिस के पीछे, वनगांव चौकी धरमटेकडी थाना कुण्डीपुरा जिला छिन्दवाडा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.06.2025 को रात्रि करीबन 11.15 बजे इसकी मोटर सायकल टी.व्ही.एस. स्पोर्ट क्र. MP 28 ML1970 को पाटीदार रजवाड़ी चाय की दुकान बस स्टेण्ड छिन्दवाडा के पास से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया जिसको आसपास तलाश किया जो नही मिली है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 379/25 धारा 303(2) बी एन एस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा श्री अजय पाण्डेय के द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकियों को अपराधी की धरपकड एवं नाकाबंदी कर तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली की पुलिस टीम के द्वारा लगातार घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टीवी केमरा को खंगाला गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सायबर सैल की मदद लेते हुए सी.सी.टी.व्ही. फुटेज मे आये संदिग्ध दुर्गेश रंगारे की तलाश पतासाजी उसके मिलने के संभावित स्थानो पर करी जो दुर्गेश रंगारे दिन दयाल पार्क मे अपने साथी हिमांशु भलावी के साथ मिला, जिससे घटना के संबंध मे पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी हिमांशु भलावी , सुमित पाटिल एवं अन्य बाल अपचारी के साथ मिलकर योजना बद्ध तरिके से गिरोह बनाकर उक्त प्रकरण मे चोरी गई मोटर सायकल चोरी करना बताया एवं दिनाँक 20.06.2025 को ग्राम जैतपूर खुर्द से एक मोटर सायकल एच.एफ डिलक्स भी चोरी करना बताये , जो प्रकरण के अन्य आरोपी सुमित पाटिल और बाल अपचारी को पकडकर प्रकरण मे चोरी गई मोटर सायकल टी.व्ही.एस. स्पोर्ट क्र. MP 28 ML1970 एवं ग्राम जैतपुर से चोरी गई मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्र. MP 28 ZB 7235 जप्त कर प्रकरण मे संगठित गिरोह की धारा का इजाफा कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. (मुख्य आरोपी ) दुर्गेश रंगारे पिता महेश रंगारे उम्र 26 साल निवासी ग्राम देनी चौकी खमारपानी थाना बिछुआ जिला छिन्दवाडा
02. हिमांशु पिता सुरेश भलावी उम्र 24 वर्ष निवासी चंदनगांव, गोंडी मोहल्ला थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा
03. सुमित पाटिल पिता रमेश पाटिल उम्र 30 साल निवासी पाटिल मोहल्ला चांद थाना चांद जिला छिन्दवाडा
04. एक बाल अपचारी
जप्त वाहन –
(1) मोटर सायकल टी.व्ही.एस. स्पोर्ट क्र. MP 28 ML1970
(2) मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्र. MP 28 ZB 7235 कुल मसरूखा 11,0000 /- रूपये का
महत्वपूर्ण भूमिका –
आरोपी को पकडने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे , सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, सउनि भगवत प्रसाद तिवारी , प्र.आर. 415 संतोष उइके , आर. 857 शैलेंद्र राजपूत, आर.720 अमित तोमर, आर. 219 विकास बैस, सायबर सैल प्र.आर नितिन सिह, आर. आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है ।



Comments (0)
Facebook Comments