किसान सम्मान निधि: नए साल पर किसानों को PM मोदी का तोहफा, खातों में 20000 करोड़ ट्रांसफर

PM Narendra Modi has transferred Rs 20,000 crore to the account of 10 crore farmers today. Farmers can check the updates by visiting the official website of the scheme, pmkisan.gov.in.

किसान सम्मान निधि: नए साल पर किसानों को PM मोदी का तोहफा, खातों में 20000 करोड़ ट्रांसफर
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

किसान सम्मान निधि: नए साल पर किसानों को PM मोदी का तोहफा, खातों में 20000 करोड़ ट्रांसफर

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 10 करोड़ किसानों के खाते में आज शनिवार 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए है।किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक कर सकते है।

भोपाल। नए साल के पहले दिन मोदी सरकार (Modi Government) ने देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों (Farmers) को  बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 1 जनवरी 2022 को  पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment) की  10वी किस्त जारी कर दी है ।पीएम नरेन्द्र मोदी ने 10 करोड़ किसानों के खाते में आज शनिवार 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए है।किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक कर सकते है।

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 351 एफपीओ Farmer Producer Organizations (FPOs) को 14 करोड़ रुपये की इक्विटी ग्रांट भी जारी किया। इससे 1.24 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा।  बता दे कि केंद्र सरकार इस स्कीम के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रुप में देती है। यानी आपको 4-4 महीने के अंतर पर 2000 रुपये की राशि मिलती है।अब तक 11.37 करोड़ किसानों के खातों में 1.58 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।वही पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब किसानों को ई-केवाईसी (e-KYC) कराना जरूरी होगा। अब योजना के लाभार्थी किसानों को 10 वीं किस्त का पैसा तभी मिलेगा जब आप ई-केवाईसी पूरा कर लेंगे।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

1. पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
2. यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन मिलेगा।
3. यहां ‘Beneficiary List’ के ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद नया पेज खुल जाएगा।
4. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल भरें।
5. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें, यहां आपको पूरी लाभार्थियों की लिस्ट मिल जाएगी।

किश्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

1. भुगतान की स्थिति की जांच करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. यहां होमपेज के दायीं ओर मौजूद किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।
3. वहां लाभार्थी की स्थिति विकल्प चुनें और आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
4. यहां आधार कार्ड नंबर, खाता संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज कर डेटा प्राप्त करें पर क्लिक करें।
5. अंत में आपके सामने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भुगतान की स्थिति आ जाएगी।