स्वर्गीय राजेश राय जी की श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में पहुँचे केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह
Keolari MLA Rakesh Pal Singh reached the program of tribute meeting of late Rajesh Rai ji
स्वर्गीय राजेश राय जी की श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में पहुँचे केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह
सिवनी/केवलारी। विधानसभा क्षेत्र केवलारी मंडल पलारी दिनांक 1 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से पलारी बस स्टैंड में विशाल किसान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पहुँचकर केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह जी ने स्व श्री राजेश राय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित क़िया।ज्ञात हो कि आज से 21वर्ष पूर्व 1 फरवरी 2001 दिन गुरुवार को पलारी चौराहा पर पानी बिजली एवं मजदूरों की समस्या को लेकर विशाल किसान मजदूर आंदोलन किया गया था आंदोलन समाप्ति के उपरांत षड्यंत्र पूर्वक तत्कालीन कांग्रेस सरकार के इशारे पर आंदोलन को कुचलने के उद्देश्य से तत्कालीन बजरंग दल के जिला सह संयोजक श्री राजेश राय जी की आंदोलन स्थल से 4 किलोमीटर दूर शांतिपूर्ण स्थल पर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी |उक्त आंदोलन का नेतृत्व तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य डां. प्रमोद राय द्वारा किया गया था। आज स्वर्गीय श्री राजेश राय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।



Comments (0)
Facebook Comments