MP Weather : मध्यप्रदेश के इस डैम के गेट खोले, कई हाईवे बंद हुए , 26 जिलों बारिश का अलर्ट
MP Weather: Gates of this dam of Madhya Pradesh opened, many highways closed, rain alert in 26 districts
MP Weather : मध्यप्रदेश के इस डैम के गेट खोले, कई हाईवे बंद हुए , 26 जिलों बारिश का अलर्ट
भोपाल। वर्तमान में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते वातावरण में नमी आ रही है और प्रदेशभर में बारिश हो रही है। एमपी मौसम विभागके अनुसार, आज सोमवार 18 जुलाई 2022 को 26 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही 8 संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।नया सिस्टम एक्टिव होने से दो से तीन दिन तक भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज सोमवार 18 जुलाई को 26 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें नर्मदापुरम, उज्जैन, भोपाल संभाग के साथ
बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,बालाघाट और सागर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, सागर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में बिजली गिरने और चमकने के आसार है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक अवदाब का क्षेत्र अरब सागर में बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में ओडिशा कोस्ट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ अवदाब के क्षेत्र से दीसा, रायसेन, अंबिकापुर से होकर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में मौजूद है।इन मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी बढ़ रही है और प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है।



Comments (0)
Facebook Comments