किसानों के लिए काम की खबर, नहीं मिले अबतक 14वीं किस्त के 2000? तुरंत सुधारें ये 3 बड़ी गलतियां, जल्द खाते में आएंगे पैसे
News of work for farmers, 2000 of 14th installment not yet received? Correct these 3 big mistakes immediately, soon money will come in your account
किसानों के लिए काम की खबर, नहीं मिले अबतक 14वीं किस्त के 2000? तुरंत सुधारें ये 3 बड़ी गलतियां, जल्द खाते में आएंगे पैसे
भोपाल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर अबतक किसी लाभार्थी किसान के खाते में 14bवीं किस्त के 2000-2000 नहीं आए है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप टोल फ्री नंबर 18001155266 या फिर हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।
आधार NPCI से जुड़े खातों में हुई है राशि ट्रांसफर
इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर भी ई-मेल भेज सकते हैं। सबसे अहम बात ये है कि केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त का भुगतान आधार और एनपीसीआई से जुड़े बैंक खातों में किया गया है। इसके लिए एनपीसीआई से जुड़े बैंक खाते के लिए लाभार्थी किस्त प्राप्त करने के लिए स्थानीय डाकघर में जा सकते हैं और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में एक नया (डीबीटी सक्षम) खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे-बैठे अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट चेक करके भी जांच की जा सकती है।
इन गलतियों से अटका होगा पैसा
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरने की वजह भी आपके पैसे अटक जाते हैं।आपके द्वारा भरी गई जानकारियां सही हैं या नहीं, ये जानने के लिए साइट पर जरूर विजिट करे। वही चेक करें कि आपने बैंक खाते की डिटेल्स, ईकेवायसी, भूमि सत्यापन आदि में तो कोई गलती नहीं की है।अगर आपने ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग नहीं करवाई तो भी आपकी राशि अटकी रहेगी। लाभार्थी विवरण जांचने के लिए PMKISAN GOI ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने आधार मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकते हैं.
लिस्ट में नाम कैसे चेक करें
- आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
- अब आप पंजीकृत मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- आपने जो ऑप्शन को सिलेक्ट किया है उसे भरें और गेट डाटा क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया स्क्रीन ओपन होगा। यहां आप अपना स्टेटस देख सकते हैं।



Comments (0)
Facebook Comments