छिंदवाड़ा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार: विवेक बंटी साहू
Now big industries will be established in the district: Vivek Bunty Sahu
छिंदवाड़ा के 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार: विवेक बंटी साहू
अब जिले में बड़े उद्योग करवाएंगे स्थापित : विवेक बंटी साहू
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले में अब असल में विकास माडल बनने वाला है । अब जिले हम बड़े उद्योग स्थापित कराएंगे, जिससे लोकसभा क्षेत्र के लगभग 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा । यह बात आज भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने युवाओं से चर्चा के दौरान कही । उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी के तहत युवाओं को रोजगार दिलाने के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं एवं हमारे जिले के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए भी प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक प्रयास कर रही है। जिससे आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर युवा के माध्यम से युवा पीढ़ी सशक्त बन सके । छिंदवाड़ा- पांढुरना में युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए अनेक युवाओं को योजना का लाभ मिल रहा है । जिसमें मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कौशल अप्रेंटिसशिप योजना के तहत युवाओं को युवाओं को दस हजार का स्टायफंड प्रदान किया जा रहा है । प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान , पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के जैसी योजनाओं के तहत युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं । पीएम-स्वनिधि योजना के माध्यम से हमारी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में वेंडिंग करने वाले स्ट्रीट वेंडरों को अपने व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिए ऋण जो कि COVID-19 प्रेरित लॉक-डाउन के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए थे, जिले के अनेकों स्ट्रीट वेंडर को यह योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है । जिससे वे अपने स्वरोजगार को मजबूत कर पा रहे हैं । श्री साहू ने कहा की डबल इंजन की सरकार से छिंदवाड़ा पांढुर्णा का विकास तेज गति से होगा जो उदाहरण बनेगा ।



Comments (0)
Facebook Comments