भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Union minister Prahlad Patel enthused the workers at the BJP workers conference held in Amarwara
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
अमरवाड़ा। अमरवाड़ा नगर मैं रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी का आगमन हुआ । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल जी का जोर शोर से स्वागत किया गया । अमरवाड़ा की बारात घर में कार्यकर्ता सम्मेलन मैं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया । कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल जी ने कहा कि अब आप लोगों को संकल्प लेना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाना है और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है । केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है इन योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को देना है । उन्होंने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि कमलनाथ की 15 महिने की सरकार ने शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही संबल योजना को बंद किया, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि केन्द्र सरकार को लौटाया, किसानों की भावांतर योजना बंद किया जिससे आमजन काफी त्रस्त हो गए थे । भाजपा की शिवराज सरकार आने के बाद पुनः संबल योजना लागू की गई, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुनः गरीबों के मकान बनना प्रारंभ हुए । श्री प्रहलाद पटेल जी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराना है । भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने स्वागत भाषण दिए । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एवं विधानसभा संयोजक टीकाराम चन्द्रवंशी, पूर्व जिला महामंत्री उत्तम ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा लोकसभा विस्तारक अशोक यादव ने वर्गगीत के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, ठाकुर दौलत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, जनपद अध्यक्ष नीलेश कंगाली, नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, दिनेशकुमार अंगारिया, रामनारायण परतेती, श्रीमती कामिनी शाह, हजारी साहू, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, विनोद चन्द्रवंशी, सोनू सरसवार, पवन बंजारा, सुमित गुप्ता, राजेश डेहरिया, संतोष यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष नेमा, देवेन्द्र जैन, सुभाष चचड़ा, नवीन जैन, विनोद साहू, चरणदास वर्मा, मुकेश यादव, पुष्पकुमार जैन, योगेश यादव, राधेलाल डेहरिया, अमित नेमा, चैनसुख जंघेला, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्तागण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे ।



Comments (0)
Facebook Comments