दूसरे दिन भी RTO और यातायात टीम ने की ऑटो चालकों पर सयुंक्त कार्यवाही 

On the second day too, the RTO and the traffic team took joint action against the auto drivers Make your auto drivers valid permits soon - Nisha Chauhan (RTO)

दूसरे दिन भी RTO और यातायात टीम ने की ऑटो चालकों पर सयुंक्त कार्यवाही 
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे/अनिमेष सिंग

दूसरे दिन भी RTO और यातायात टीम ने की ऑटो चालकों पर सयुंक्त कार्यवाही 

  • ऑटो चालक जल्द बनाये अपने वैध परमिट - निशा चौहान (RTO)

छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश। अनिमेष सिंग। जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश के चलते लगातार दूसरे दिन भी छिंदवाड़ा में यातायात और आरटीओ की सयुंक्त टीम ने अवैध तरीके से चला रहे ऑटो को जप्त कर कार्यवाही की। वही आज 18 ऑटो रिक्शा चालकों को नियम विरुद्ध ऑटो चलाते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें जप्त किया गया और जिला यातायात थाना सभी ऑटो को सुरक्षित रखा गया 

गौरतलब है की जबलपुर न्यायालय द्वारा आदेश क्रमांक WP No. 8/2013 के अनुसार प्रदेश में बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश जारी हुए थे इसी के चलते मध्यप्रदेश परिवहन आयुक्त द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में जिले के क्षेत्र अंतर्गत चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा की लगातार दो दिनों से ही गहन जांच की जा कर नियम विरुद्ध चल रहे ऑटो रिक्शा के ऊपर कार्यवाही की जा रही है पूर्व मे जब्त किये गए ऑटो मे 9 ऑटो चालको को उनके आवेदन के आधार पर बेध परमिट दिए जाने के उपरांत वाहनों को रिलीज करने के लिए प्रकरण यातायात थाने को दिए गए ताकि इन वाहनों को रिलीज किया जा सके। 

आपको बता दे की छिंदवाड़ा परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान  एवं यातायात डीएसपी सुदेश सिंह की सयुंक्त टीम ने मिलकर छिंदवाड़ा जिले में आज छिंदवाड़ा - नागपुर रोड पर ऑटो रिक्शा के विरुद्ध गहन चेकिंग कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान 18 ऑटो रिक्शा नियम विरुद्ध चलते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर उन्हें जप्त कर जिला यातायात थाना   में रखा गया एवं अन्य 3 वाहनों पर बिभिन्न धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही करते हुए 2000/-₹ शमन शुल्क लिया गया साथ में सभी ऑटो संचालको को निर्देशित किया गया है की वैध दस्तावेज के साथ ही नियम अनुसार वाहनों का संचालन करे क्योकि छिंदवाड़ा में परिवहन आयुक्त, मध्य प्रदेश द्वारा जारी उक्त आदेश के पालन में चेकिंग कार्यवाही अग्रिम आदेश तक निरंतर जारी रहेगी।