मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअली होंगे सभी कार्यक्रमों में शामिल

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has said in his message that I have got my RTPCR Kovid test done, in which I have come Kovid positive.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअली होंगे सभी कार्यक्रमों में शामिल
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअली होंगे सभी कार्यक्रमों में शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि मैंने अपना RTPCR कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं ।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की चपेट में आ गए है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।वही वे अब वर्चुअली सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने बताया है कि वे बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में मैं भी वर्चुअली शामिल रहेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में अब #COVID19 पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2% रह गया है।आज 1,222 केस आये हैं।यद्यपि कोविड का प्रकोप कम हो गया है परंतु ख़तरा पूरी तरह से टला नही है।सावधानी ज़रूरी है।आर्थिक गतिविधियों पर लगायी रोक हटा ली गई है।लेकिन ज़रूरी है कि मास्क का उपयोग करें,अनावश्यक भीड़ से बचें।