छिंदवाड़ा ग्रीन गांधी कलाकृति को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड

It was made by a team of 12 artists with 90 hours of hard work in a huge field of 11 thousand square feet.

छिंदवाड़ा ग्रीन गांधी कलाकृति को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड
रिपोर्ट। एडिटर दीपक कोल्हे

छिंदवाड़ा "ग्रीन गांधी" कलाकृति को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड

 - 11हजार स्क्वेयर फिट के विशाल मैदान में 12 कलाकारों की टीम ने 90 घंटे की कड़ी मेहनत से इसे बनाया था

छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश  छिन्दवाड़ा मे 20 हज़ार से अधिक हरे पौधों से बनाई गई विशाल कलाकृति "ग्रीन गांधी" को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन द्वारा विश्व कीर्तिमान की सूची मे शामिल कर लिया गया है..25 सितंबर 2021 को इंदौर मे आयोजित अंतराष्ट्रीय अवार्ड सेरेमनी में के.के.एफ कलासंगम की टीम को केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले की मौजूदगी मे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन द्वारा सम्मानित किया गया..साथ ही ग्रीन गांधी के वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया..इस मौके पर मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण,गीतकार समीर सहित फिल्म जगत,कला, राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई शख्सियत मौजूद थीं..

 गौरतलब है कि के.के.एफ यानि कीर्तिश केयर फांउडेशन की कला टीम ने फांउडर कीर्ति सुधांशु और  डॉयरेक्टर नितिन जैन के मार्गदर्शन मे इस भव्य कलाकृति को छिन्दवाड़ा के विद्या भूमि मैदान में तैयार किया था.. 11हजार स्क्वेयर फिट के विशाल मैदान में 12 कलाकारों की टीम ने 90 घंटे की कड़ी मेहनत से इसे बनाया था..जिसमे प्रख्यात रियलिस्टिक रांगोली आर्टिस्ट रजत गढ़ेवाल,श्रेष्ठ अल्डक, खुशी गुप्ता,वीणा विश्वकर्मा, अभिषेक चौकसे,सुमेधा जोशी,आयुष आसोलकर,साहिल लोड, विदुषी भांगरे,राजश्री सोनी,वैष्णवी साहू, यश अल्डक शामिल रहे..

ग्रीन गांधी विश्व की पहली ऐसी अनोखी कलाकृति बन गई है जो सिर्फ हरे पौधों से बनी..साथ ही इतनी भव्य की इसे केवल ऊंचाई से ही देखा जा सकता है..अपनी इन्ही विशेषताओं के चलते छिन्दवाड़ा वालों का ये कारनामा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड मे दर्ज हो चुका है..के.के.एफ छिन्दवाड़ा का नाम पिछले साल भी विश्व रिकार्ड मे शामिल हुआ जब उन्होने 2200 मिट्टी से बने इकोफ्रेंडली गणेश घर घर वितरित किये थे..ग्रीन गांधी कलाकृति मे लगे 20 हजार पौधों को छिन्दवाड़ा शहर और जिले भर मे रिकार्ड समय मे रोपित भी किया गया है..