स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि को मप्र सरकार का तोहफा, विभाग ने जारी किए आदेश
MP government's gift to Swami Akhileshwaranand Giri, orders issued by the department
स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि को मप्र सरकार का तोहफा, विभाग ने जारी किए आदेश
भोपाल। साधना मध्यप्रदेश। मप्र सरकार ने स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी को मंत्री का दर्जा दिया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।हाल ही में राज्य शासन ने महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि को मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड में उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं कार्य परिषद् के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि को राज्य शासन के मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।खास बात ये है कि पहले भी स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी को मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के कार्य परिषद् का अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके है।
वही स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि मप्र सरकार की नर्मदा सेवा यात्रा के संयोजक भी रहे हैं। मप्र सरकार ने अखिलेश्वरानंद को यात्रा से पहले ही बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी हमेशा अपनी बात खुलकर रखते है फिर चाहे गौ मंत्रालय बनाने की मांग हो या फिर राममंदिर का मुद्दा।



Comments (0)
Facebook Comments