मध्यप्रदेश के नाम एक नया कीर्तिमान, 1 करोड़ लोगों को लगे टीके के दोनों डोज, CM Shivraj की जनता से अपील
A new record in the name of Madhya Pradesh, 1 crore people got both doses of vaccine, CM Shivraj's appeal to the people.
मध्यप्रदेश के नाम एक नया कीर्तिमान, 1 करोड़ लोगों को लगे टीके के दोनों डोज, CM Shivraj की जनता से अपील"
भोपाल, साधना मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए जनता से वैक्सीनेशन में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर तक सभी पात्र लोगों को पहली और 31 दिसंबर तक दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना टीकाकरण की प्रतिदिन समीक्षा के उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे है।
मंगलवार 14 सितम्बर को प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले व्यक्तियों की संख्या एक करोड़ से पार हो गई। एन.एच.एम. की एम.डी. प्रियंका दास ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5 करोड़ 21 लाख 53 हजार 251 कोरोना वैक्सीन टीके लगाए गए है। कुल टीकाकरण में एक करोड़ 9 हजार 759 व्यक्तियों को दोनों डोज और 4 करोड़ 21 लाख 43 हजार 492 को पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को तीसरे कोरोना टीकाकरण महाअभियान की तैयारियां भी की जा रही है।
इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में 17 सितंबर को टीकाकरण महा अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के 32 लाख 90 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा जिन जिलों में अब तक कम टीकाकरण हुआ है। वहां ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि देश भर में टीकाकरण मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्य नीति को सफल माना जा रहा है। मध्यप्रदेश में अब तक कुल 5 करोड 21 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं। जिसमें अब तक चार करोड़ 21 लाख 54 हजार लोगों को पहली डोज लग चुकी है। वही मंगलवार रात 8:00 बजे तक एक करोड़ 12 हजार 950 लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
मध्यप्रदेश ने टीकाकरण में एक और उपलब्धि प्राप्त कर ली है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 14, 2021
वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी राज्य के 1 करोड़ नागरिकों को लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है। #MPFightsCorona #MPVaccinationMahaAbhiyan



Comments (0)
Facebook Comments