मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छिंदवाड़ा रोड शो कार्यक्रम को लेकर भाजपा  ने किया अपडेट 

BJP updated regarding Chief Minister Dr. Mohan Yadav's Chhindwara road show program

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छिंदवाड़ा रोड शो कार्यक्रम को लेकर भाजपा  ने किया अपडेट 
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छिंदवाड़ा रोड शो कार्यक्रम को लेकर भाजपा  ने किया अपडेट 


छिंदवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में आयोजित आवश्यक बैठक के चलते मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए दमुआ, जुन्नारदेव एवं परासिया का रोड शो निरस्त किया गया है। लोकसभा प्रभारी नरेश दिवाकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 01 अप्रैल को शाम 4ः45 बजे नई दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जहां से 4ः50 से 5ः35 बजे तक चौरई में आयोजित कार्यक्रम एवं रोड शो करेंगे। 6ः45 से 07ः45 तक चांद के शहपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 8ः30 पर मुख्यमंत्री का शहपुरा से छिंदवाड़ा आगमन होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात्रि 8.30 पर स्थानीय शहनाई लॉन में व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों की बैठक में उपस्थित होंगे। छिंदवाड़ा में रात्रि विश्राम उपरान्त 02 अप्रैल की सुबह 9ः00 - 9ः45 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामाजिक बंधुओं की बैठक में शामिल होंगे। जिसके उपरांत सुबह 10ः00 बजे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी से प्रस्थान करेंगे। उक्त कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री मध्यप्रदेश शासन कैलाश विजयवर्गीय, छिंदवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू उपस्थित रहेंगे ।