वैक्सीनेशन महाअभियान : कैलाश खेर ने की मध्यप्रदेश के लोगों से ये अपील
Vaccination campaign: Kailash Kher made this appeal to the people of Madhya Pradesh
वैक्सीनेशन महाअभियान : कैलाश खेर ने की मध्यप्रदेश के लोगों से ये अपील
भोपाल। मध्यप्रदेश में 25 और 26 अगस्त को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान ( vaccination maha abhiyan) के लिए प्रसिद्द गायक कैलाश खेर (kailash kher) ने भी अपील की है। उन्होंने ट्विटर हैंडिल पर अपील शेयर करते हुए मध्यप्रदेश को कोरोना फ्री (corona free) करने की अपील की है।
मध्यप्रदेश में 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्री , अधिकारी, कर्मचारी सभी से इसमें अपनी प्रभावी भूमिका निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के ऐसे लोगों से भी अपील की है जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है या दूसरा डोज नहीं लगवाया है।
#MPVaccinationMahaAbhiyan2 से जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद @Kailashkher जी!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 24, 2021
आपकी अपील से निश्चित रूप से अधिक से अधिक नागरिक टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित होंगे। https://t.co/JXmBRykJmC



Comments (0)
Facebook Comments