जेपी नड्डा ने बताया BJP में क्यों शामिल हुए सिंधिया, कमलनाथ को घेरा, शिवराज की तारीफ
Semi virtual meeting of Madhya Pradesh Working Committee
जेपी नड्डा ने बताया BJP में क्यों शामिल हुए सिंधिया, कमलनाथ को घेरा, शिवराज की तारीफ
- प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक में पारित हुआ राजनीतिक प्रस्ताव,वर्चुअली शामिल हुए छिंदवाड़ा के नेता,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक प्रदेश कार्यालय भोपाल में संम्पन्न हुई।उक्त बैठक में छिंदवाड़ा से प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य स्थानीय भाजपा कार्यालय में वर्चुअली शामिल हुए। चार सत्रों में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने मार्गदर्शन दिया। पहली बार पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सेमी वर्चुअल हुई है।जिसमे छिंदवाड़ा से भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव,विजय झांझरी,नाना मोहोड़,अजय चौरे,कन्हईराम रघुवंशी,नरेंद्र परमार,नत्थनशाह कवरेती शामिल हुए।बैठक की व्यवस्था अलकेश लाम्बा और वर्चुअल की व्यवस्था आईटी सेल के जिला संयोजक दीपक कोल्हे ने की।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में चल रही बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पिछली कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया का मप्र में दोबारा सरकार बनवाने के लिए आभार व्यक्त किया। जेपी नड्डा ने कहा कि एक ऐसा कालखंड आया जब मध्य प्रदेश में दूसरी तस्वीर देखने को मिली।15 साल की सरकार के कारण आप भूल गए थे कि कांग्रेस की सरकारें कैसे चलती हैं?डेढ़ साल के कांग्रेस के कार्यकाल में आपको वह भी देखने को मिला।
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश (MP BJP) में लंबे समय में लगभग 15 साल तीन टर्म की सरकार देखी, सरकार चलाई।शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने में काफी तरक्की की।कांग्रेस का पतन इतना हुआ है कि वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए ये भूल जाते हैं कि वो देश की आलोचना करने लगे है। कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। ये कांग्रेस की मानसिकता है।
जेपी नड्डा ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल दक्षिणा और ट्रांसफर पर ही फोकस किया, बीजेपी और कांग्रेस में जमीन-आसमान का फर्क है। डेढ़ साल में ही आपको समझ मे आया कि अंधेरे और उजाले में क्या फर्क होता है ? अमावस्या और पूर्णिमा का क्या फर्क होता है ? भ्रष्टाचार और ईमानदारी की सरकार कैसे चलती है ? किमिशन कमीशन में बदल गया था, हर एक वर्ग को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला, सिंधिया सही विचारधारा के थे इसलिए हमारे साथ आए। नड्डा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया कि उनके कारण मध्यप्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी है।
आगे जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किसानों से सबसे ज्यादा MSP पर फसलों की खरीद की है। DBT को लेकर मध्यप्रदेश ने रिकॉर्ड बनाया है। मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर जो काम हुआ, वो भी सराहनीय है। स्ट्रीट वैंडर्स को भी मुख्य धारा में शामिल करने का काम किया। मध्यप्रदेश के किसानों (Farmers) के विकास के लिए पिछले एक साल में 90 हजार करोड़ रुपये खर्च किया गया है। केंद्र की सभी योजनाओं को शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लागू किया।
हर बात में नंबर वन मध्य प्रदेश
जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि गेहूं की खरीद के मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पहले नंबर पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाने की क्वालिटी में नंबर वन है।आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है।प्रधानमंत्री सड़क बनाने में भी मध्यप्रदेश देश में नंबर वन हो गया है।लेपर्ड की बढ़ोत्तरी में भी मध्यप्रदेश अच्छा काम कर रहा है। मध्यप्रदेश सबसे अधिक टाइगर वाला स्टेट है।
देश के लिए जिन्होंने संघर्ष किया, उनके संकल्प पूरे हुएः विष्णुदत्त शर्मा
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों के कारण देश और प्रदेश प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनौती को अवसर में बदलना सीखना है तो हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से सीख सकते हैं। कोरोना की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हमारे जीवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए। हमारे मुख्यमंत्री श्री चौहान शपथ लेते ही कोरोना संकट से मुकाबले में जुट गए। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के सेवा ही संगठन के आह्वान पर हमारे कार्यकर्ता आमजन की मदद के लिए बूथ-बूथ पर हर समय मौजूद रहे। श्री शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जिस धारा 370 के लिए अपना बलिदान दिया, उसे हमारी संसद ने हटा दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह की इच्छाशक्ति और संगठन की ताकत के बलपर इस काम को पूरा किया। राम मंदिर को शिलान्यास हो चुका है, निर्माण जारी है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद उन लोगों के संकल्प पूरे हुए जिन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया है।



Comments (0)
Facebook Comments