सरकार का अगला टारगेट गुटखा माफिया ! सख्त दिखे गृह मंत्री डॉ. मिश्रा
Government's next target is gutkha mafia! Home Minister Dr. Mishra looked tough
सरकार का अगला टारगेट गुटखा माफिया ! सख्त दिखे गृह मंत्री डॉ. मिश्रा
भोपाल। मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने के पर शिवराज एक के बाद एक लगातार माफियाओं पर शिकंजा कसते नजर आ रहे है वही मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर पुलिस प्रशासन की ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही की सराहना की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हर प्रकार के माफिया को सरकार नेस्तनाबूद कर देगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार का अगला टारगेट गुटखा माफिया है।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा है कि शीघ्र ही सरकार गुटखा माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक जो कहा, वो करके दिखाया है। हमारी सरकार बनने के बाद भू-माफियाओं के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी है। ड्रग माफियाओं के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अगला नम्बर गुटखा माफियाओं का है। सरकार कार्यवाही करने में कतई भी पीछे नहीं हटेगी। हरेक माफिया को ढूंढ-ढूंढ कर खत्म किया जायेगा। प्रदेश में कायम शांति का राज बनाये रखने के साथ ही सुखी और समृद्ध आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के मार्ग में आने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जायेगा।
70 करोड़ की ड्रग्स माफियाओं को पकड़ने पर इंदौर पुलिसकर्मी सम्मानित
वही मुख़्यमंत्री शिवराज ने आज इंदौर कार्यक्रम में ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार करने के साथ 70 करोड़ की ड्रग्स बरामद करने वाले इंदौर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया ।
साथ में शिवराज ने कड़े रुख में कहा की प्रदेश में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। जब तक इनका सफाया नहीं हो जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

इंदौर पुलिस की कार्रवाई #drugmafia पर करारी चोट है। इस सफलता के लिए इंदौर पुलिस के जांबाज अफसर और जवानों को बहुत-बहुत बधाई।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) January 6, 2021
प्रदेश में अब किसी भी तरह के #Mafia को नहीं रहने दिया जाएगा। गुटखा माफिया के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।@BJP4MP @IndoreCollector https://t.co/jsBbg7P2va pic.twitter.com/14UErOb69q



Comments (0)
Facebook Comments