विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये छिन्दवाड़ा में दो स्थानों पर प्लेसमेंट शिविर का आयोजन
Placement camp organized at two places in Chhindwara for recruitment to various posts
विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये छिन्दवाड़ा में दो स्थानों पर प्लेसमेंट शिविर का आयोजन
छिन्दवाडा। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के मार्गनिर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आगामी 15 जनवरी को वृहद स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस संबंध में रोजगार देने वाली 13 कंपनियों द्वारा 4 से 8 जनवरी तक प्लेसमेंट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में 7 जनवरी को छिन्दवाड़ा में शासकीय आई.टी.आई. और शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में प्लेसमेंट शिविरों का आयोजन किया गया है । जिले के पात्र एवं इच्छुक पुरूष व महिला आवेदक इन प्लेसमेंट शिविरों में भाग ले सकते हैं ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह नागेश ने बताया कि 7 जनवरी को शासकीय आई.टी.आई. प्रागंण में सुजुकी मोटर गुजरात प्रा.लि. द्वारा पुरूष आवेदकों के लिये मशीन ऑपरेटर टेक्नीशियन व अप्रेटिंस पदों के लिये भर्ती की जायेगी । इन पदों के लिये 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के फिटर, डिजल मैकेनिट, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाईमेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सी.ओ.ई. (ऑटोमोबाईल), ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल ट्रेडों में उत्तीर्ण आवेदक भाग ले सकते है । इसी स्थल पर माथर्सन सुमी सिस्टम लि.कैरियर ब्रिज स्किल्स सॉल्युशन द्वारा महिला आवेदकों के लिये मशीन ऑपरेटर टेक्नीशियन व अप्रेटिंस पदों पर भर्ती के लिये प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया है । इन पदों के लिये 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के कक्षा 10वीं, 12वीं, टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, ग्राईंडर आदि ट्रेड से आई.टी.आई. उत्तीर्ण और किसी भी विषय में स्नातक आवेदक भाग ले सकते हैं ।
इसी प्रकार 7 जनवरी को ही शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण छिन्दवाड़ा में पुरूष और महिला आवेदकों के लिये कक्षा 12वीं और उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों के लिये स्वीगी द्वारा डिलेवरी बॉय व अन्य, के.जी.एन.टी. किसान पॉवर प्रा.लि. द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, ग्रेंटफ्राउट बायो टेक्नॉलाजी प्रा.लि. द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव और जय के.बायो एग्रीटेक प्रा.लि. द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव तथा एम.बी.ए. स्नातक आवेदकों के लिये भारती एक्सा लाईफ इंश्योरेंस द्वारा मैनेजर/सेल्स पदों के लिये प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया है । पात्र व इच्छुक आवेदक अपनी शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, आधार कार्ड व एक फोटो के साथ भाग ले सकते हैं । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नागेश ने पात्र व इच्छुक आवेदकों से प्लेसमेंट शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।



Comments (0)
Facebook Comments