MP College: छात्रों के लिए बड़ी खबर, Offline होंगी कॉलेज परीक्षाएं, जल्द तैयार होगा फॉर्मूला
A meeting of the Vice Chancellors of all the universities of the state will be called soon regarding the examination and its formula will be decided.
MP College: छात्रों के लिए बड़ी खबर, Offline होंगी कॉलेज परीक्षाएं, जल्द तैयार होगा फॉर्मूला
परीक्षा को लेकर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति की बैठक जल्द बुलाई जाएगी और इसका फॉर्मूला तय किया जाएगा।
भोपाल । मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों (MP College Student 2021) के लिए बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने परीक्षाएं ऑनलाइन की बजाय ऑफलाइन (MP College Exam 2021) करवाने की बात कही है। इसके लिए जल्द ही प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई जाएगी और फॉर्मूला तय किया जाएगा।
सोमवार को उज्जैन पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कॉलेज के एक्जाम ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन (Offline College Exam 2021-22) ही लिए जाएंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत होने वाली UG और PG सेमेस्टर और वार्षिक पद्धति की परीक्षाएं ऑफलाइन परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होकर परीक्षा कराने की योजना तैयार कर रहा है और कॉलेजों को भी निर्देश जारी कर दिए गए । परीक्षा को लेकर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति की बैठक जल्द बुलाई जाएगी और इसका फॉर्मूला तय किया जाएगा।
मंत्री मोहन यादव ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों और प्रदेश भर में ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित कराने की व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कई दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं मिलने, छात्रों के पास मोबाइल ना होने और परीक्षा में असुविधा होने के चलते उच्च शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षाएं ऑफलाइन कराने का निर्णय लिया है। यानी अब सभी कॉलेज छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों पर जाना होगा और पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों और उससे जुड़े कॉलेजों में एक रूप में एग्जाम होंगे।
बता दे कि बीते दिनों मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर लिखा था कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की परीक्षाएं ऑफलाइन (MP College Exam 2021) की जगह ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए है। छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षाएं अब ऑनलाइन आयोजित होंगी।



Comments (0)
Facebook Comments