बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के आदेश जारी
Order issued for immediate legal action on passenger auto rickshaw running without permit and against rules
बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के आदेश जारी
- 44 ऑटो रिक्शा चालकों पर हुई वैधानिक कार्रवाई
छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा मुख्यालय में चल रहे दर्जनों ऑटो चालकों पर परिवहन और यातायात विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाही कर यातायात थाने में ऑटो को खड़ा करवाए, इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान और यातायात डीएसपी सुदेश सिंह सहित दल बल मौजूद रहा।
दरअसल पूरा मामला जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेशानुसार WP No. 8/2013 में सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया था कि प्रदेश में बिना परमिट एवं नियम विरुद्ध चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा पर तत्काल वैधानिक एवं नियमानुसार कार्रवाई की आवश्यकता है। इस के चलते आज परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में जिले के क्षेत्र अंतर्गत चल रहे यात्री ऑटो रिक्शा की आज से ही गहन जांच कर नियम विरुद्ध चल रहे ऑटो रिक्शा पर तत्काल कार्यवाही संपादित किए जाने का अभियान प्रारंभ किये जाने के आदेश जारी किए गये हैं।
गौरतलब है की उक्त आदेश के पालन में जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के सहयोग से परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा यातायात डीएसपी सुदेश सिंह एवं परिवहन और यातायात दल के साथ छिंदवाड़ा जिले में आज छिंदवाड़ा - नरसिंगपुर रोड तथा छिंदवाड़ा - परासिया रोड पर ऑटो रिक्शा के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान 44 ऑटो रिक्शा नियम विरुद्ध चलते पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर उन्हें जप्त कर जिला यातायात थाना एवं देहात थाना प्रांगण में सुरक्षार्थ रखा गया। अन्य 7 वाहनों पर बिभिन्न धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही करते हुए 9000/-₹ शमन शुल्क लिया गया एवं परिवहन आयुक्त, मध्य प्रदेश द्वारा जारी उक्त आदेश के पालन में चेकिंग कार्यवाही अग्रिम आदेश तक निरंतर जारी रहेगी।



Comments (0)
Facebook Comments