सीएम राइज विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
United Front submitted a memorandum to the district administration against the posting of teachers in CM Rise Schools
सीएम राइज विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
छिंदवाड़ा। साधना मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा संयुक्त मोर्चा अधिकारी कर्मचारी संघ जिला छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष सतीश गाेंडाने द्वारा बताया गया कि सीएम राइज विद्यालयों में शिक्षकों की परीक्षा के आधार पर की जा रही पदस्थापना उक्त पदस्थापना के लिए ली जा रही परीक्षा के विरोध स्वरूप माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव महोदय को संबोधित ज्ञापन आज दिनांक 23 नवंबर को श्री दीपक कुमार वैद्य अपर कलेक्टर छिंदवाड़ा को सौंपा गया l संघ के जिला अध्यक्ष सतीश गोंडाने, रमेश शर्मा जिला सचिव द्वारा ज्ञापन पश्चात यह अवगत कराया गया कि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग आयुक्त लोक शिक्षण संस्थान द्वारा दिनांक 3 नवंबर 2021 को सीएम राइस स्कूल प्रत्येक जिलों में खोले जाने एवं उसमें परीक्षा लेकर शिक्षकों को पदस्थ किए जाने का आदेश जारी हुआ है जिसके विरोध स्वरूप श्री रमेश शर्मा जिला सचिव संयुक्त मोर्चा छिंदवाड़ा द्वारा बताया गया कि संघ का यह कहना है कि स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को ही बिना परीक्षा लिए सीएम राइस शाला में यथावत पदस्थ रखा जाए क्योंकि शिक्षकों द्वारा ही कार्यरत स्कूलों के बच्चों का शत प्रतिशत रिजल्ट दिया गया है साथ ही परीक्षा से शिक्षक पदस्थ होने पर वहां कार्यरत शिक्षकों को अन्य शालाओं में पदस्थ करना होगा जिससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी होगी साथ ही उनके आत्मसम्मान पर भी विपरीत असर पड़ेगा संघ द्वारा डीपीआई के उक्त संबंध में जारी निर्देश 3 नवंबर 2021 को निरस्त करते हुए वर्तमान में कार्य रत शिक्षकों को ही सीएम राइस स्कूल में पदस्थ किए जाने का अनुरोध किया एवं उन्हें नियमानुसार प्रशिक्षित भी किए जाने का मांग की गई है ज्ञापन के दौरान डॉ एम के मौर्य जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ अनंत कुमार धुर्वे सहायक आयुक्त नगर निगम एवं जिला अध्यक्ष नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी संघ भू शंकर डेहरिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस तुलसीराम सिंगारे जिला अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ मतीन कुरेशी जिला अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ प्रमोद कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ श्रीमती किरण शर्मा जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य अध्यापक संघ दीपक भारती जिला अध्यक्ष वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण राजकुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष वाहन चालक संघ शेखर पांडे एचएल महोबे तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ मोहन सोनी नगरपालिका कर्मचारी संघ श्री मुरली साहू, विनोद जैन, सुनील दुबे एवं काफी संख्या में शिक्षक गण एवं कर्मचारी शामिल हुए l श्री राजिक कुरैशी प्रांतीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक अध्यापक संघ विशेष रुप से ज्ञापन के दौरान उपस्थित रहे।



Comments (0)
Facebook Comments