लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा - विवेक बंटी साहू

BJP will register historic victory in Lok Sabha elections - Vivek Bunty Sahu Preparations for Lok Sabha elections were discussed in the meeting of BJP divisions.

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा - विवेक बंटी साहू
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा - विवेक बंटी साहू

  • भाजपा मंडलों की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

छिंदवाड़ा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पुनः केन्द्र में सरकार बनाने जा रही है । मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रत्येक वर्ग लाभांवित हो रहा है । लिहाजा प्रत्येक वर्ग का समर्थन श्री मोदी को मिल रहा है । यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में कही । मंगलवार को जिले में भाजपा की मंडलस्तर की बैठके आयोजित की गई थी । मंडलस्तर पर आयोजित इन बैठकों में मुख्य वक्ता के तौर पर जिले के वरिष्ठ नेता शामिल हुए । इधर छिंदवाड़ा विधानसभा की मंडल बैठकों की अध्यक्षता करते हुए विवेक बंटी साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत और अथक परिश्रम के बूते प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है । छिंदवाड़ा जिले में भी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए कठिन परिश्रम कर अपना योगदान दिया है । भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आव्हान किया । उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी । बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों की बूथ स्तर पर समीक्षा करें और जहां चूक हुई है उस पर गंभीरता पूर्वक  विचार कर आवश्यक सुधार करें । उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों के फार्म भरवाने का आग्रह किया । बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, लोकसभा संयोजक शेषराव यादव, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, राजू नरोटे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । 

सारना मंडल की बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी सारना मंडल की बैठक ग्राम चन्हियाखुर्द में जिले के महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी की उपस्थिति में संपन्न हुई । उक्त बैठक को संबोधित करते हुए श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनाकर देश में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है इसके लिए सभी कार्यकर्ता उक्त कार्य जुट जाए क्योकि मोदी है तो देश सुरक्षित है । मोदी है तो सनातन धर्म सुरक्षित है । इस अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में हितग्राहियों के ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया । उक्त बैठक की अध्यक्षता सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल ने की । बैठक में मंडल के महामंत्री रूपसिंह पटेल, महामंत्री रामसिंह सिंदरामी जी, निमेश पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाल, अनुज चौधरी सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।