आबकारी विभाग में अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

Before the assembly elections, the Government of Madhya Pradesh is continuously transferring the officers for the convenience of administrative work, along with these instructions are also being given that as soon as the order is issued, they should immediately join the new place of posting and inform the head of the department.

आबकारी विभाग में अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

आबकारी विभाग में अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

विधानसभा चुनावों से पहले मप्र सरकार प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के लगातार ट्रांसफर कर रही है साथ में ये निर्देश भी दिए जा रहे हैं कि आदेश निकलते ही तत्काल नवीन पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन करें और विभाग प्रमुख को सूचित करें।

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव के पहले अधिकारी कर्मचारियों के तबादलों का क्रम जारी है वही आबकारी अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं, ये आदेश वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किये है, इसमें सहायक आबकारी आयुक्त जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

18 अधिकारियों के नाम शामिल
वाणिज्यिक कर विभाग के उप सचिव आरपी श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से विभाग ने दो तबादला सूची जारी की।  एक सूची में 2  सहायक आबकारी आयुक्त और 5 जिला आबकारी अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है वहीं दूसरी सूची में  11 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के नाम है जिनके तबादले किये हैं।