Padma Award : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पद्म सम्मान पाने वाली हस्तियों का अभिवादन

Padma Award: Prime Minister Narendra Modi greets the Padma awardees

Padma Award : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पद्म सम्मान पाने वाली हस्तियों का अभिवादन
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

Padma Award : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पद्म सम्मान पाने वाली हस्तियों का अभिवादन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2020 के पद्म पुरस्कारों (Padma Award 2020) से देश के लिए अभूतपूर्व योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्री और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पद्म पुरस्कार विजेताओं से की मुलाकात की, उन्होंने किसी के सामने हाथ जोड़कर उसका अभिवादन किया तो किसी की पीठ पर  हाथ रखकर या हाथ में हाथ लेकर उसका शुभकामनायें दी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली एयर मार्शल डॉ पद्मा बंदोपाध्याय से मुलाकात कर उनके सामने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मा बंदोपाध्याय को पद्मश्री से सम्मानित किया है।

प्रधानमंत्री ने गायक अदनान सामी की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें शुभकामनायें दी।  अदनान को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ अनिल प्रकाश जोशी से प्रधानमंत्री ने आत्मीय मुलाकात की और पर्यावरण सहेजने के लिए उनकी प्रशंसा की।  इसके अलावा अन्य कई सम्मानित हस्तियों से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और देश के लिए दिए उनके योगदान के लिए आभार जताया।