कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

Big blow to Congress again, former MLA joined BJP

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

भोपाल। साधना मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा औऱ रैगांव, पृथ्वीपुर तथा जोबट विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है, दोनों दलों में टिकट के लिए मंथन जारी है। कांग्रेस ने पृथ्वीपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर भी दी है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुलोचना रावत और विशाल रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल हुईं।  उनके साथ उनके बेटे विशाल रावत भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी की देर रात तक मुख्यमंत्री निवास पर चली बैठक के बाद इस बात का ऐलान हुआ कि अलीराजपुर से कांग्रेस की बड़ी नेता सुलोचना रावत अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं।

बता दें कि कोरोना से कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण जोबट उपचुनाव होना है। कांग्रेस इस सीट को अपने खाते में मान कर चल रही थी लेकिन सुलोचना रावत के बीजेपी में जाने से अब समीकरण बदल सकते हैं, इस बात की पूरी संभावना है। बीजेपी की कूटनीति एक बार फिर काम आई है और उसने कांग्रेस के खेमे में सेध लगा कर यह साबित कर दिया है कि संगठनात्मक कुशलता में उसका कोई जवाब नहीं।