वैश्य महासम्मेलन की बैठक संम्पन - 1 अक्टूबर को व्रद्ध दिवस पर आयोजित स्वास्थ शिविर में वैश्य महासम्मेलन करेगा सहभगिता

Vaishya Mahasammelan meeting concluded - Vaishya Mahasammelan will participate in the health camp organized on Vriddha Diwas on 1 October

वैश्य महासम्मेलन की बैठक संम्पन - 1 अक्टूबर को व्रद्ध दिवस पर आयोजित स्वास्थ शिविर में वैश्य महासम्मेलन करेगा सहभगिता
रिपोर्ट। एडिटर। दीपक कोल्हे

वैश्य महासम्मेलन की बैठक संम्पन - 1 अक्टूबर को व्रद्ध दिवस पर आयोजित स्वास्थ शिविर में वैश्य महासम्मेलन करेगा सहभगिता

  • प्रस्तावित वैश्य भवन ट्रस्ट गठन हेतु वैधानिक कार्यवाही जारी

छिंदवाड़ा। वैश्य महासम्मेलन छिंदवाड़ा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश महामंत्री श्री विजय झांझरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री विजय झांझरी ने अपने संबोधन में बताया कि छिंदवाड़ा में प्रस्तावित वैश्य भवन के लिए ट्रस्ट के गठन की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है जो कि शीघ्र पूर्ण होने के पश्चात भवन के हेतु प्लाट की रजिस्ट्री एवं निर्माण की कार्यवाही की जावेग। यह वैश्य भवन जिले के वैश्य बंधुओ के लिए गौरव का विषय है एवं वैश्य समाज के स्वयं के भवन के संकल्प का सपना साकार होगा।

स्वास्थ शिविर में होगी सक्रिय सहभागिता

बैठक में आगामी 1 अक्टूबर को वृद्ध दिवस पर जिले के सांसद श्री विवेक बंटी साहू द्वारा आयोजित विशाल स्वास्थ शिविर में सक्रिय सहभगिता करने के साथ ही 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर फवारा चौक पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूण्य स्मरण तथा आगामी 17 नम्बर को वैश्य महासम्मेलन के आजीवन सदस्यो के सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया।
बैठक में श्री विजय झांझरी, रमेश जाखोटिया, प्रभुनारायण नेमा,अनिल सिंघई, नीरज भरद्वाज,जगदीश नेमा, अनिल गुप्ता, विकाश वात्सल्य, अशोक पटौदी सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे।