मप्र राज्यसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की घोषणा, नए चेहरे को उतारकर सबको चौंकाया
BJP has surprised everyone by fielding Dr Al Murgan from Tamil Nadu as its candidate from MP.
मप्र राज्यसभा चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की घोषणा, नए चेहरे को उतारकर सबको चौंकाया
भोपाल। साधना मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश से तमिलनाडु के डॉक्टर अल मुर्गन के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया है, जबकी एमपी से पूर्व सीएम उमा भारती, कृष्ण मुरारी मोघे और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का नाम चर्चा में बना हुआ था । मुर्गन वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।केंद्रीय मंत्री से राज्यपाल बने थावरचंद गहलोत के इस्तीफा देने से रिक्त हुई राज्यसभा की मध्य प्रदेश की एक सीट के लिए जारी अधिसूचना के तहत 22 सितंबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे,23 सितंबर को नामांकन स्क्रूटनी की जाएगी और 27 सितंबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी।
यदि एक से अधिक उम्मीदवार रहते हैं तो 4 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा और शाम तक मतगणना पूरी होकर परिणाम भी घोषित हो जाएगा। हालांकि एमपी कॉंग्रेस ने जादुई आंकड़ा ना होने के चलते राज्यसभा मे उम्मीदवार उतराने से इनकार कर दिया है, ऐसे में साफ है कि यह सीट बीजेपी के खाते में जाएगी।
बीजेपी ने तमिलनाडु के डॉक्टर अल मुर्गन को मप्र से उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है
मध्य प्रदेश में वर्तमान में 230 में से 227 विधायक हैं और 3 विधानसभा की सीटें रिक्त हैं। इनमें बीजेपी के 125 और कांग्रेस के 95 सदस्य हैं। सपा का एक, बसपा के दो और निर्दलीय चार विधायक भी हैं। कांग्रेस ने स्थितियों को देखते हुए अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।कांग्रेस को पता है कि यदि उसे निर्दलीय, सपा और बसपा विधायकों का भी समर्थन मिल जाता है तो भी वह चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है। ऐसी में बीजेपी के खाते में यह सीट जाना निश्चित है।



Comments (0)
Facebook Comments