सबका साथ सबका विकास ने किया मुस्लिम समाज को आकर्षित, बड़ी संख्या में युवाओ ने भाजपा की सदस्यता ली

Sabka Saath, Sabka Vikas attracted the Muslim society, a large number of youth took membership of BJP

सबका साथ सबका विकास ने किया मुस्लिम समाज को आकर्षित, बड़ी संख्या में युवाओ ने भाजपा की सदस्यता ली
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे, एडिटर

सबका साथ सबका विकास ने किया मुस्लिम समाज को आकर्षित, बड़ी संख्या में युवाओ ने भाजपा की सदस्यता ली 

  • समीरूद्दीन के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओ  ने ली भाजपा की सदस्यता

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जी के नेतृत्व में छिंदवाड़ा भाजपा का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास से मुस्लिम वर्ग भी भाजपा की तरफ आकर्षित हुआ है।साथ ही विवेक साहू जी के द्वारा छिंदवाड़ा में किये जा रहे कार्यो से भी खासतौर पर मुस्लिम युवा प्रभावित हो रहे है।आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष समीरूद्दीन चानू के नेतृत्व में सैकड़ो मुस्लिम युवाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। युवाओं ने भाजपा के लिए जीवन भर काम करने और पार्टी को मजबूत करने पूर्ण समर्पण और सक्रियता से काम करने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की तमाम नीतियों में मुस्लिम एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितों का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाता है। इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं वे अनेक योजनाएं, जिसमें इस वर्ग की व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए इनके विकास को प्रमुखता दी गई है।


मोदी सरकार द्वारा नई मंजिल योजना प्रारम्भ की गई
यह योजना आरंभ करने का उद्देश्य देश में अल्पसंख्यक समुदायों की प्रगति और सशक्तीकरण के संबंध में समग्र दृष्टिकोण एवं अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों की शिक्षा व उनके जीविकोपार्जन की आवश्यकताओं में सहायता देना है। साथ ही इस योजना द्वारा बीच में ही पढ़ाई छोड़ देने वाले अथवा मदरसों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को शिक्षा के लिए पुन:प्रेरित कराने के अतिरिक्त रोजगार के दृष्टिकोण से नई दिशा में प्रेरित करना भी रहा। सबसे महत्वपूर्ण यह था कि ब्रिज पाठ्यक्रमों द्वारा शैक्षिक भागीदारी उपलब्ध कराकर, डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स के माध्यम से 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र उन्हें उपलब्ध कराए जाते थे। इसी तरह स्किल इंडिया एवं मेक इन इंडिया,अल्‍पसंख्‍यक महिलाओं की नेतृत्‍व क्षमता को विकसित करने हेतु एक विशेष योजना नई रोशनी को क्रियान्वित किया गया, हमारी धरोहर योजना प्रोग्रेस पंचायत कार्यक्रम, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदम,तीन तलाक पर राहत जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई गई।

अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समीरुद्दीन चानू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी द्वारा मुस्लिम वर्ग के लिए राहत देने वाले कार्य किये जा रहे है। मोदीजी का सबका साथ सबका विकास ने मुस्लिम वर्ग को फायदा पहुँचाया है।  साथ ही हमारे यशस्वी जिलाध्यक्ष विवेक साहू जी से प्रभावित होकर छिंदवाड़ा में पांच सौ मुस्लिम युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली है।इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रोहित पोफली,अंकुर शुक्ला, गयासुद्दीन पाशा, संदीपसिंह चौहान, दीपक कोल्हे, अंकित सोलंकी, बिट्टू मण्डराह,अनुज मल्होत्रा,अंकित जैन उपस्थित थे।

भाजपा में शामिल होने वालों में जुबेर पीलू, जैनुल खान,मुरसनील खान,आफताब खान,आफताब शेख,असद खान,शाहरूख अली,सादाफ अली,इलयाज खान,नावेद अली,मोहम्मद अख्तर,सोहेल खान सहित सैकड़ों मुस्लिम युवा शामिल है।