शिक्षकों की भर्ती के लिए 14 दिसंबर भरे जाएंगे फॉर्म, इस दिन होगी परीक्षा
Under this, 5000 government teachers will be recruited. Primary Teacher Eligibility Test will be held next year i.e. on 5th March 2022 and will be conducted in 16 cities of the state.
शिक्षकों की भर्ती के लिए 14 दिसंबर भरे जाएंगे फॉर्म, इस दिन होगी परीक्षा
इसके तहत 5 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगले साल यानि 5 मार्च 2022 को होगी और प्रदेश के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी।
भोपाल । मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB Exam 2021) द्वारा मार्च में होने वाली प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग- 3 (MPTET Exam 2021-22) के लिए उम्मीदवार मंगलवार 14 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।यह 28 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इसके तहत 5 हजार सरकारी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अगले साल यानि 5 मार्च 2022 को होगी और प्रदेश के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी।
दरअसल, मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) और और ट्राइबल डिपार्टमेंट के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में 5000 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए पीईबी मंगलवार 14 दिसंबर से फॉर्म भरेगा। पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.peb.mponline.gov.in के माध्यम से 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इस दौरान भरे गए ऑनलाइन फॉर्म (Exam Form) में संशोधन 2 जनवरी 2022 तक किया जा सकेगा। ध्यान रहे प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालीफाई हुए उम्मीदवार ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
खास बात ये है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा भरने की जरूरत नहीं है, हालांकि 2 जनवरी तक सुधार कर सकेंगे। पिछले और नए भरे गए आवेदन पत्र मान्य होंगे।परीक्षा में क्वालिफाइड नंबर प्राप्त करने मात्र से किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति की विभिन्न पात्रता शर्तों में से यह परीक्षा सिर्फ एक शर्त की ही पूर्ति करेगा।
बता दे कि वर्ग 3 शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 12 वीं + बीएलएड या स्नातक डिग्री + डीएलएड / डीएड / एमएड अथवा इसके समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इसके आधार पर मेरिट तैयार करके अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। सिर्फ लिखित परीक्षा में पास होने पर किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा।



Comments (0)
Facebook Comments